1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. LG India IPO Listing: शेयर बाजार में कंपनी की छप्परफाड़ लिस्टिंग, 50.44% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

LG India IPO Listing: शेयर बाजार में कंपनी की छप्परफाड़ लिस्टिंग, 50.44% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Updated : Jan 06, 2026 08:47 am IST

LG India IPO Listing LIVE: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था।

LG, LG IPO, LG Electronics India, LG Electronics India IPO, LG IPO opening date, LG IPO closing date- India TV Hindi
शेयर बाजार में आज लिस्ट होगी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया Image Source : LG

LG India IPO Listing LIVE: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आज आखिरकार भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी के शेयर उम्मीद से भी बेहतर प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बीएसई पर 1715 रुपये के भाव लिस्ट हुआ, जो 1140 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 575 रुपये या 50.44% ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 50.01% प्रीमियम के साथ ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ। बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी।

 

 

LIVE: LG Electronics IPO

Auto Refresh
Refresh
  • 4:10 PM (IST)
    Posted by Sourabha Suman

    आखिर में +48.19% की उछाल के साथ बंद हुआ शेयर

    बीएसई सेंसेक्स पर LG Electronics India का शेयर 14 अक्टूबर 2025 को पहले दिन आखिर में +48.19% की तेजी के साथ 1689.40 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी पर 47.61 % की उछाल के साथ 1,682.80 पर बंद हुआ।

  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    2019 के बाद से सबसे बड़ा लिस्टिंग गेन

    साल 2019 के बाद 10,000 करोड़ रुपये से बड़े साइज वाले आईपीओ में ये अभी तक का सबसे बड़ा लिस्टिंग गेन है।

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    अभी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं शेयर

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर NSE पर दोपहर 12.45 बजे तक अपने इश्यू प्राइस से 22.20 रुपये (1.30%) की गिरावट के साथ 1687.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    NSE पर कहां तक पहुंचा शेयरों का भाव

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर NSE पर आज दोपहर 12.43 बजे तक 1749.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1650.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।

  • 11:58 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    कारोबार के दौरान कहां तक पहुंचा शेयर का भाव

    मंगलवार को बाजार में लिस्टिंग के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बीएसई पर सुबह 11.57 बजे तक 1736.40 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1650.05 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट

    बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट होने के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है, जिसकी वजह से शेयरों के भाव में गिरावट आई है। सुबह 11.21 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 57.00 रुपये (3.32%) की गिरावट के साथ 1658.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    उम्मीद से भी बेहतर लिस्टिंग

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आज उम्मीद से भी बेहतर लेवल पर लिस्ट हुआ। ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) से मिले संकेतों के मुताबिक, शेयर बाजार में एलजी के शेयर 37 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1562 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद थी।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की छप्परफाड़ लिस्टिंग

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बीएसई पर 1715 रुपये के भाव लिस्ट हुआ, जो 1140 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 575 रुपये या 50.44% ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 50.01% प्रीमियम के साथ ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ।

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    50% प्रीमियम पर सेटल हुए एलजी के शेयर

    बीएसई पर प्री-लिस्टिंग मार्केट में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का शेयर 1140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 50% प्रीमियम के साथ ₹1715 पर सेटल हुआ। एनएसई पर ये 1710.10 रुपये के भाव पर सेटल हुआ।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    शेयर बाजार में थोड़ी ही देर में लिस्ट होने वाला है एलजी

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, भारतीय शेयर बाजार में बस अब कुछ ही देर में लिस्ट हो जाएगा।

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

    मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंकों (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 50.20 अंक (0.20%) की हल्की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    शेयर बाजार खुलने का समय

    घरेलू शेयर बाजार खुलने में अब सिर्फ कुछ ही मिनटों का समय बाकी रह गया है। भारतीय शेयर बाजार सामान्य कारोबार के लिए सुबह 09.15 बजे खुलते हैं और दोपहर में 03.30 बजे बंद होते हैं।

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    दिसंबर में दाखिल किए गए थे पेपर्स

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। 

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    एलजी इंडिया के कर्मचारियों को डिस्काउंट पर मिले हैं शेयर

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 108 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। 

  • 8:24 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    बाजार में किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं एलजी इंडिया के शेयर

    घरेलू शेयर बाजार में एलजी इंडिया के शेयरों के लिस्टिंग प्राइस की बात करें तो ये ₹1,140 (अपर प्राइस बैंड) + ₹370 (GMP) = ₹1,510 के आसपास लिस्ट हो सकते हैं।

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    ग्रे मार्केट में कैसा चल रहा है एलजी के शेयरों का हाल

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी फिलहाल 370 रुपये के आसपास चल रहा है। हालांकि, ये GMP अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹400 से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन ये अभी भी एक मजबूत संकेत है।

  • 7:45 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    रिटेल इन्वेस्टर्स से नहीं मिला बहुत अच्छा सपोर्ट

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 22.44 गुना और रीटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स से 3.54 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

  • 7:30 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    IPO को QIB से मिला जबरदस्त सपोर्ट

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को कुल 54.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस भारी सब्सक्रिप्शन का मुख्य कारण क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई जबरदस्त मांग थी, जो 166.51 गुना दर्ज किया गया था। 

  • 7:28 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    एलजी आईपीओ को कितने शेयरों के लिए मिली थीं बोलियां

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, एलजी इंडिया के आईपीओ को 7,13,34,320 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 3,85,33,26,672 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

  • 7:15 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर

    एलजी आईपीओ के तहत रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 14,820 रुपये का निवेश करना था।

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    कंपनी ने शेयरों के लिए क्या प्राइस रेंज फिक्स किया था

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 1080 रुपये से 1140 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था।

  • 6:42 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था आईपीओ

    ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था, जिसके तहत 10,18,15,859 शेयर जारी किए गए हैं।

  • 6:41 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    हुंडई के बाद बाजार में लिस्ट होने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी

    पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के बाद भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाली ये दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है।

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    सेबी से कब मिली थी आईपीओ लाने की मंजूरी

    कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी।

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    एलजी की पैरेंट कंपनी ने कितनी हिस्सेदारी बेची

    इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    आईपीओ से कितने रुपये जुटाए गए हैं

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

  • 6:38 AM (IST)
    Posted by Sunil Chaurasia

    7 अक्टूबर को खुला था आईपीओ

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा