1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Tenneco Clean Air India के आईपीओ को मिला कुल 59 गुना सब्सक्रिप्शन, कितने शेयरों के लिए मिली बोली

Tenneco Clean Air India के आईपीओ को मिला कुल 59 गुना सब्सक्रिप्शन, कितने शेयरों के लिए मिली बोली

 Published : Nov 14, 2025 10:25 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 10:25 pm IST

कंपनी के 3,600 करोड़ रुपये के IPO को 392 करोड़ (3,92,21,37,751) शेयरों के लिए बोली मिली। कंपनी ने 1,080 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए गए हैं।

IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था।- India TV Hindi
IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था। Image Source : आफिशियल वेबसाइट

अमेरिका स्थित टेनेको ग्रुप की कंपनी Tenneco Clean Air India Ltd के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला। शेयर बिक्री के अंतिम दिन शुक्रवार को IPO लगभग 59 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें सबसे अधिक बोली संस्थागत निवेशकों की ओर से आई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 3,600 करोड़ रुपये के IPO को 392 करोड़ (3,92,21,37,751) शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि ऑफर पर केवल 6.66 करोड़ (6,66,66,666) शेयर उपलब्ध थे। इस हिसाब से कुल सब्सक्रिप्शन 58.83 गुना रहा।

सब्सक्रिप्शन किस कैटेगरी में कितना मिला

क्यूआईबी (योग्य संस्थागत खरीदार): 166.42 गुना

गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई): 40.74 गुना
खुदरा निवेशक (आरआईआई): 5.11 गुना

एंकर निवेशकों से 1,080 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी ने बताया कि IPO से पहले 1,080 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए गए हैं। यह IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) है, जिसमें कंपनी की ओर से कोई नई इक्विटी जारी नहीं की गई। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 3,600 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

कंपनी के प्रमोटर

Tenneco Clean Air India के प्रमुख प्रमोटर हैं:
टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड
टेनेको (मॉरीशस) लिमिटेड
फेडरल-मोगुल इन्वेस्टमेंट्स बीवी
फेडरल-मोगुल प्राइवेट लिमिटेड
टेनेको एलएलसी

क्या काम करती है कंपनी

कंपनी क्लीन एयर, पावरट्रेन और सस्पेंशन सिस्टम से जुड़ी महत्वपूर्ण, उच्च-तकनीकी इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण करती है। ये उत्पाद भारतीय ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए तैयार किए जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा