Friday, December 12, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Groww ने शेयर बाजार में किया दमदार डेब्यू, इतने प्रतिशत प्रीमियम पर शेयर हुआ लिस्ट, जानें स्टॉक प्राइस

Groww ने शेयर बाजार में किया दमदार डेब्यू, इतने प्रतिशत प्रीमियम पर शेयर हुआ लिस्ट, जानें स्टॉक प्राइस

इश्यू के अंतिम दिन कंपनी के आईपीओ को 17.60 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। कंपनी ने 3 नवंबर को ₹2,984 करोड़ से अधिक की राशि एंकर निवेशकों से जुटाई थी।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Nov 12, 2025 10:59 am IST, Updated : Nov 12, 2025 11:00 am IST
बुधवार को एनएसई में शेयर की लिस्टिंग के मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी और अन्य।- India TV Paisa
Photo:GRABBED IMAGE FROM X POSTED BY @_GROWW बुधवार को एनएसई में शेयर की लिस्टिंग के मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी और अन्य।

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस ₹100 के मुकाबले 14% प्रीमियम पर हुई। बीएसर्ई पर शेयर का ओपनिंग प्राइस ₹114 प्रति शेयर रहा, जबकि एनएसई पर यह ₹112 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ- यानी करीब 12% की बढ़त के साथ। पीटीआई की खबर के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी बरकरार रही और यह क्रमशः ₹119.52 (BSE) और ₹118.92 (NSE) तक पहुंच गया। इस तरह, शेयर ने पहले ही दिन करीब 19.5% की उछाल दर्ज की। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹73,786.83 करोड़ पर पहुंच गया।

IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स

Billionbrains Garage Ventures के आईपीओ (IPO) को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इश्यू के अंतिम दिन इसे 17.60 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। कंपनी ने 3 नवंबर को ₹2,984 करोड़ से अधिक की राशि एंकर निवेशकों से जुटाई थी। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹95-₹100 प्रति शेयर तय किया गया था, जिससे कंपनी ने लगभग ₹61,700 करोड़ (लगभग 7 बिलियन डॉलर) के वैल्यूएशन को लक्ष्य बनाया। इस इश्यू में ₹1,060 करोड़ का फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) और 55.72 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

जुटाई राशि का इस्तेमाल

कंपनी ने बताया कि आईपीओ से प्राप्त धनराशि का उपयोग टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, ब्रांड बिल्डिंग, और बिजनेस एक्सपेंशन के लिए किया जाएगा। ₹225 करोड़ ब्रांड बिल्डिंग और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के लिए, ₹205 करोड़ Groww Creditserv Technology Pvt. Ltd. (GCS)- कंपनी की NBFC इकाई में पूंजी बढ़ाने के लिए, ₹167.5 करोड़ Groww Invest Tech Pvt. Ltd. (GIT) में मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा को सशक्त करने के लिए, ₹152.5 करोड़ क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए और बाकी राशि अधिग्रहण और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाएगी।

भारत की सबसे बड़ी स्टॉकब्रोकिंग फर्म

2016 में स्थापित Groww आज भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन स्टॉकब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है। जून 2025 तक प्लेटफॉर्म पर 1.26 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं और इसका मार्केट शेयर 26% से अधिक है। कंपनी ने मई में सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के तहत ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और अगस्त में मंजूरी प्राप्त की। यह रूट कंपनियों को अधिक लचीलापन प्रदान करता है और शुरुआती चरणों में सार्वजनिक खुलासा करने से बचने की सुविधा देता है। कंपनी को कई प्रतिष्ठित वैश्विक उपभोक्ताओं का समर्थन प्राप्त है। इसमें पीक XV पार्टनर्स (पूर्व में सिकोइया कैपिटल इंडिया), टाइगर ग्लोबल कैपिटल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। IPO News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement