1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Upcoming IPOs: इस हफ्ते 3 कंपनियां लाएंगी आईपीओ, अमेरिका-ईरान समझौते के बाद बाजार में लौटी रौनक

Upcoming IPOs: इस हफ्ते 3 कंपनियां लाएंगी आईपीओ, अमेरिका-ईरान समझौते के बाद बाजार में लौटी रौनक

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 21, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 04:07 pm IST

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अपने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर के लिए 769 से 808 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

Upcoming IPOs, ipo, Waterways Leisure Tourism IPO, Advit jewels ipo, csm technologies ipo- India TV Hindi
इस हफ्ते खुलेंगे 3 आईपीओ Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटती दिख रही है और इस सप्ताह तीन कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं। इनके अलावा, कई अन्य कंपनियां भी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। क्रूज सर्विस देने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, जयपुर की ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी एडविट ज्वेल्स और आईटी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर सीएसएम टेक्नोलॉजीज अगले हफ्ते अपना-अपना आईपीओ ला रही हैं।

अगले महीने आ सकता है एसबीआई म्यूचुअल फंड का आईपीओ

इनके अलावा, पैकेजिंग सॉल्यूशन्स सेक्टर की कंपनी नैक पैकेजिंग भी अगले हफ्ते अपने आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड घोषित कर सकती है। बाजार सूत्रों के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेप्टो 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आईपीओ ला सकती है। जबकि, देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड अगले महीने लगभग 13,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ सकती है। जून में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज और हेक्सागन न्यूट्रिशन अपने आईपीओ ला चुकी हैं। इनके अलावा, डिजिटल इंश्योरेंस कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का आईपीओ 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद होगा।

आईपीओ से 585 करोड़ रुपये जुटाएगी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अपने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर के लिए 769 से 808 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। ये आईपीओ 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। एडविट ज्वेल्स का 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रेंज फिक्स किया है। इस आईपीओ में 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। 

सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के लिए फिक्स क्या प्राइस बैंड

सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 146 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 107 से 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। ये आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा। वहीं नैक पैकेजिंग अगले हफ्ते अपने आईपीओ का प्राइस बैंड घोषित कर सकती है। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 475 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रोमोटरों एवं शेयरहोल्डर द्वारा 70 लाख इक्विटी शेयरों का OFS शामिल है। कंपनी नए शेयरों से प्राप्त लगभग 435 करोड़ रुपये का इस्तेमाल गुजरात के मेहसाणा जिले के बोरिसाना में नया मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने में करेगी। 

ये भी पढ़ें-

SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा