1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप 94,689 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पहले स्‍थान पर रही

टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप 94,689 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पहले स्‍थान पर रही

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 29, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 03:22 pm IST

शुक्रवार को समाप्त आलोच्य सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस का मार्केट कैप बढ़ा।

टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप 94,689 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पहले स्‍थान पर रही- India TV Hindi
टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप 94,689 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज पहले स्‍थान पर रही

नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से टॉप 10 भारतीय कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप बीते सप्ताह 94,688.93 करोड़ रुपए बढ़ा। इस दौरान एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को समाप्त आलोच्य सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस का मार्केट कैप बढ़ा जबकि टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचयूएल व एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

मार्केट कैप के लिहाज से इस दौरान रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (आरआईएल) पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एचडीएफसी, एसबीआई, मारुति, ओएनजीसी व इन्फोसिस का स्थान रहा।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई का मार्केट कैप सबसे अधिक 57,618.94 करोड़ रुपए बढ़कर 2,68,413.61 करोड़ रुपए हो गया। सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों में अतिरिक्त पूंजी डालने की घोषणा के बाद बुधवार को इसके शेयर में 27.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं ओएनजीसी का मार्केट कैप 11,999.07 करोड़ रुपए बढ़कर 2,35,554.03 करोड़ रुपए व रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का मार्केट कैप 9,964.18 करोड़ रुपए बढ़कर 5,88,601.05 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण 9,823.65 करोड़ रुपए बढ़कर 2,45,131.93 करोड़ रुपएहो गया। वहीं इन्फोसिस का मार्केट कैप 5,283.09 करोड़ रुपए बढ़कर 2,17,628.63 करोड़ रुपए हो गया।

इसके विपरीत समीक्षाधीन अवधि में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 19,767.58 करोड़ रुपए घटकर 4,63,336.43 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,717.19 करोड़ रुपए घटकर 2,70,847.09 करोड़ रुपए, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 1,887.57 करोड़ रुपए घटकर 4,93,733.06 करोड़ रुपए रह गया।

इस दौरान हिंदुस्तान यूनीलीवर का बाजार पूंजीकरण 1471.84 करोड़ रुपए घटकर 2,72,161.54 करोड़ रुपए तथा आईटीसी का मार्केट कैप 1218.36 करोड़ रुपए घटकर 3,28,166.52 करोड़ रुपए रह गया।

यह भी पढ़ें : FPI ने भारतीय पूंजी बाजारों में किया 3 अरब डॉलर का निवेश, बांडों में लगाए सबसे अधिक पैसे

यह भी पढ़ें : देश पर छाया खादी का खुमार, दिवाली सीजन में खादी गिफ्ट कूपन की बिक्री करीब 8 गुना बढ़ी: प्रधानमंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा