1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोशल मीडिया के जरिए लिस्‍टेड कंपनियों से जुड़ी जानकारी लीक करने की जांच करवाएगा Sebi

सोशल मीडिया के जरिए लिस्‍टेड कंपनियों से जुड़ी जानकारी लीक करने की जांच करवाएगा Sebi

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 12, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 03:36 pm IST

सोशल मीडिया समूहों के बीच सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी लीक किए जाने संबंधी शिकायतों को लेकर पूंजी बाजार नियामक Sebi काफी गंभीर है और वह मामले पर गौर कर रहा है।

Sebi- India TV Hindi
Sebi

मुंबई। सोशल मीडिया समूहों के बीच सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी लीक किए जाने संबंधी शिकायतों को लेकर पूंजी बाजार नियामक Sebi काफी गंभीर है और वह मामले पर गौर कर रहा है। Sebi के पास ऐसी शिकायतें पहुंची हैं कि कंपनियों की तरफ से आधिकारिक तौर पर जानकारी को सार्वजनिक किये जाने से पहले ही कुछ सोशल मीडिया समूहों के बीच महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक कर दी जाती हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) के चेयरमैन अजय त्यागी ने आज इस बात की पुष्टि करते हु, कहा कि नियामक के संज्ञान में इस तरह की बातें आई हैं। नियामक को पता चला है कि कई प्रमुख कंपनियों के शेयर मूल्यों को प्रभावित करने वाली संवेदनशील जानकारी को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कि, जाने से पहले ही कुछ समूहों के बीच पहुंचा दिया जाता है।

त्यागी ने यहां निवेश बैंकिंग सम्मेलन के मौके पर कहा कि,

हम इस तरह के (व्‍हाट्सऐप लीक्स) मामलों को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। इस तरह की संवेदनशील वित्तीय जानकारी को किस प्रकार उनकी औपचारिक घोषणा से कुछ समय पहले बाहर पहुंचा दिया जाता है, इस मुद्दे पर हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं।

पहले भी इस बारे में रिपोर्ट जारी किए जा चुके हैं। इसमें कहा गया है कि Sebi और शेयर बाजार दो दर्जन से ज्यादा कंपनी शेयरों में किए गए सौदों की जांच कर रहे हैं। यह जांच कथित तौर पर अहम वित्तीय जानकारी को लीक करने के मामले से जुड़ी है। ये जानकारी समझा जाता है कि व्‍हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लीक की जाती है। नियामक ने इस संबंध में सबंधित व्यक्तियों की कॉल रिकार्ड की भी जानकारी मांगी है। इनमें कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में होने वाली खरीद-फरोख्त भी शामिल है।

नियामक के पास फोनकॉल का रिकार्ड तलब करने का अधिकार है। वह दूरसंचार कंपनियों से इस प्रकार का ब्योरा हासिल कर सकता है। सेबी ने इस बारे में शेयर ब्रोकरों और सूचीबद्ध कंपनियों से भी स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या इस तरह के लोग उनसे जुड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा