1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना-चांदी और लुढ़के, लगातार कीमतों में गिरावट है जारी

Gold Rate Today: सोना-चांदी और लुढ़के, लगातार कीमतों में गिरावट है जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2021 06:58 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 06:58 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

Big good news Gold price declines rupees 259 sliver rupees 110 today 10 june citywise rate list- India TV Hindi
Big good news Gold price declines rupees 259 sliver rupees 110 today 10 june citywise rate list Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 110 रुपये टूटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की कीमतों में गिरावट से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 259 रुपये की गिरावट आई। मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने में स्थिर कारोबार के बाद पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई है। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिकी आंकड़ों के आने और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले मुद्रास्फीति के स्तर और आर्थिक वृद्धि को लेकर स्पष्ट संकेत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 237 रुपये की गिरावट के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 237 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,416 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,881.80 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी वायदा कीमतों मे गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 459 रुपये की गिरावट के साथ 71,425 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 459 रुपये यानी 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,425 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,987 लॉट के लिए सौदे किए गए। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.83 प्रतिशत की हानि के साथ 27.77 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 17 रुपये की तेजी के साथ 5,107 रुपये प्रति बैरल हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,107 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 9,306 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया। जबकि, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.01 प्रतिशत घटकर 72.21  डॉलर प्रति बैरल रह गया।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी, देश में पहली बार उनके लिए शुरू हुई माइक्रो ATM सर्विस

यह भी पढ़ें:Covid-19 की वजह से ऑटो इंडस्‍ट्री को लगा झटका, मई में बिके बस इतने वाहन

यह भी पढ़ें: घाटे की भरपाई के लिए कोविड बांड पर विचार कर सकती है सरकार

यह भी पढ़ें: Jio उपभोक्‍ताओं के लिए आई अच्‍छी खबर....

यह भी पढ़ें: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने की खरीफ फसलों के लिए MSP की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा