1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex ने रचा इतिहास, पहली बार BSE पर लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ 200 लाख करोड़ रुपये के पार

Sensex ने रचा इतिहास, पहली बार BSE पर लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैप हुआ 200 लाख करोड़ रुपये के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 04, 2021 04:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 04:46 pm IST

बॉम्बे शेयर बाजार पर कुल 5155 कंपनियां लिस्टेड हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों में मौजूदा समय में 3913 ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं।

BSE Listed companies market cap exceeds 200 lakh crores- India TV Hindi
BSE Listed companies market cap exceeds 200 lakh crores Image Source : INDIA TV

नई दिल्‍ली।  बजट-2021 प्रस्तावों को लेकर घरेलू सहित विदेशी निवेशकों का उत्‍साह लगातार बना हुआ है। इसी उत्‍साह की दम पर सेंसेक्‍स ने गुरुवार को एक निया रिकॉर्ड बनाया। गुरुवार को चौथे दिन भी शेयर बाजारों में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 358.54 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 50,614.29 और एनएसई निफ्टी 105.70 अंक उछलकर सर्वोच्च स्तर 14,895.65 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी पहली बार 200 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया।

बॉम्बे शेयर बाजार पर कुल 5155 कंपनियां लिस्टेड हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों में मौजूदा समय में 3913 ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं। शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है जिस वजह से लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैप लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 50687 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गुरुवरा को 14913 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

वैश्विक बाजारों से मिले सकरात्मक संकेतों से भी बाजार को बल मिल रहा है। बैंक, वित्त और दवा कंपनियों के शेयर आकर्षण में रहे। बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 142.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछलकर 14,789.95 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था।

जिस दिन बजट पेश हुआ था उस दिन से शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है, बजट के दिन सेंसेक्स में 2300 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया था तब से लेकर अबतक सेंसेक्स 4000 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ चुका है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 50,687.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 14,913.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी तथा बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए। साहसी बजट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। अर्थव्यवस्था के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा कामय है।’’ उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि दिन में कारोबार के दौरान घरेलू बाजार का बाजार पूंजीकरण 20,000 अरब रुपये के आंकड़े को पार कर गया। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सियोल और शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.

09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: अब मच्‍छर जनित बीमारियों के लिए भी मिलेगा सस्‍ता हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कवर

यह भी पढ़ें:  प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए आई अच्‍छी खबर

यह भी पढ़ें: फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी को लगा जोर का झटका, भरना होगा इतना बड़ा जुर्माना

यह भी पढ़ें: बजट के बाद LPG ग्राहकों को बड़ा झटका, आज से गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार वृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा