1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेत और सुस्त मांग से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेत और सुस्त मांग से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 06:10 pm IST

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 150 रुपये गिरकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया

सोमवार को सस्ता हुआ...- India TV Hindi
सोमवार को सस्ता हुआ सोने और चांदी का भाव

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोरी के रुख से संकेत लेते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोना 300 रुपये टूटकर 30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 150 रुपये गिरकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा मांग प्रभावित हुई जिससे विदेशों में कमजोरी का रुख कायम हो गया। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.46% गिरकर 1273.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 0.40 प्रतिशत टूटकर 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गयी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9% और 99.5% शुद्धता के सोने की कीमत 300 - 300 रुपये टूटकर क्रमश: 30,200 रुपये और 30,050 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोने में 250 रुपये की तेजी देखी गई थी। आठ ग्राम वाले सोने की गिन्नी की कीमत 100 रुपये टूटकर 24,600 रुपये प्रति इकाई रह गई।

सोने की ही तरह से चांदी तैयार के दाम 150 रुपये की गिरावट के साथ 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 10 रुपये गिरकर 37,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। चांदी के सिक्कों का मूल्य लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा