1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कोविड-19: सेबी ने ब्रोकरों ने लिए रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई

कोविड-19: सेबी ने ब्रोकरों ने लिए रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 15, 2020 03:00 pm IST,  Updated : May 15, 2020 03:00 pm IST

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ब्रोकरों के लिए ग्राहकों की फंडिंग और दैनिक मार्जिन संबंधी रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ा दी।

COVID-19: SEBI extends deadline for brokers to submit reports till June 30 - India TV Hindi
COVID-19: SEBI extends deadline for brokers to submit reports till June 30  Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ब्रोकरों के लिए ग्राहकों की फंडिंग और दैनिक मार्जिन संबंधी रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ा दी। नियामक ने दूसरी बार ब्रोकरों के लिए समयसीमा में बढोतरी की है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि शेयर बाजार के प्रतिनिधियों के साथ हालात की समीक्षा के बाद यह निर्णय किया गया। सेबी ने अप्रैल महीने और मार्च तिमारी की रिपोर्ट जमा करने के लिए ब्रोकरों को 30 जून तक का समय दिया है। यह रिपोर्ट 31 मई तक जमा करनी थी। इसके अलावा सेबी ने केवाईसी जानकारी जमा करने के संबंध में भी नियमों में ढील दी है। ​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा