1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,222 करोड़ रुपये बढ़ा

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,222 करोड़ रुपये बढ़ा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 01, 2019 11:10 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 11:10 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 77,222.53 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। 

Eight of top 10 firms add Rs 77,222 crore in m-cap; HDFC twins lead- India TV Hindi
Eight of top 10 firms add Rs 77,222 crore in m-cap; HDFC twins lead

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 77,222.53 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में कमी आई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 21,657.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,73,860.41 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 17,950.48 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,09,441.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 11,917.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,01,657.76 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,490.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,64,975.02 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 5,454.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,49,874.16 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,491.96 करोड़ रुपये बढ़कर 4,07,004.24 करोड़ रुपये, टीसीएस का 3,940.01 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,307.23 करोड़ रुपये और एसबीआई का 2,320.40 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44,266.62 करोड़ रुपये रहा। वहीं इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,491.60 करोड़ रुपये घटकर 7,91,344.45 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,791.07 करोड़ रुपये गिरकर 2,73,394.07 करोड़ रुपये पर आ गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631.63 अंक या 1.72 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा