1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Closing Bell: शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 263.86 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

Closing Bell: शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 263.86 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2019 07:08 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 07:08 pm IST

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 263.86 अंकों की तेजी के साथ 37,332.79 पर और निफ्टी 74.95 अंकों की तेजी के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ। 

Closing Bell: Sensex closes 263.86 points higher, Nifty at 11,023.25- India TV Hindi
Closing Bell: Sensex closes 263.86 points higher, Nifty at 11,023.25

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 263.86 अंकों की तेजी के साथ 37,332.79 पर और निफ्टी 74.95 अंकों की तेजी के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.33 अंकों की तेजी के साथ 37,222.26 पर खुला और 263.86 अंकों या 0.71 फीसदी तेजी के साथ 37,332.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,397.97 के ऊपरी स्तर और 36,829.81 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (3.75 फीसदी), सन फार्मा (3.68 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.41 फीसदी), टाटा स्टील (2.80 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - पॉवरग्रिड (2.12 फीसदी), ओएनजीसी (1.78 फीसदी), एचसीएल टेक (1.31 फीसदी), कोटक बैंक (1.28 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (1.10 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 134.31 अंकों की तेजी के साथ 13,467.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 104.20 अंकों की तेजी के साथ 12,534.70 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.5 अंकों की तेजी के साथ 10,987.80 पर खुला और 74.95 अंकों या 0.68 फीसदी तेजी के साथ 11,023.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,042.60 के ऊपरी और 10,874.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.77 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.74 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.69 फीसदी), रियल्टी (1.25 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बिजली (0.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.46 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.27 फीसदी) और तेल व गैस (0.24 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,413 शेयरों में तेजी और 1,114 में गिरावट रही, जबकि 170 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा