1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते 8 दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों को बनाया मालामाल, जानिए कितना हुआ फायदा

बीते हफ्ते 8 दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों को बनाया मालामाल, जानिए कितना हुआ फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2021 11:17 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 11:17 am IST

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

कैसा रहा बीते हफ्ते...- India TV Hindi
कैसा रहा बीते हफ्ते बाजार का प्रदर्शन Image Source : PTI

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण यानि मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1,28,503 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,158.22 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,082.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हफ्ते के दौरान सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 20,877.24 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,90,229.35 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 19,842.83 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,63,767.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 17,401.77 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 12,81,644.97 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 12,003.6 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,30,701.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,681.76 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,10,775.37 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 6,301.56 करोड़ रुपये की वद्धि के साथ 3,57,573.74 करोड़ रुपये रही। सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस ने 5,236.49 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,17,563.53 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,142.29 करोड़ रुपये घटकर 8,19,474.22 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 171.38 की गिरावट के साथ 4,56,569.82 करोड़ रुपये पर आ गई। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो प्रतिशत चढ़ा। सोमवार और शुक्रवार को शेयर बाजार बंद थे। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा