1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शीर्ष 10 में 8 कंपनियों का एम-कैप 1.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस ने की सबसे अधिक कमाई

शीर्ष 10 में 8 कंपनियों का एम-कैप 1.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, टीसीएस ने की सबसे अधिक कमाई

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 03, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 12:19 pm IST

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.34 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ गया। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा।

sensex- India TV Hindi
sensex

नयी दिल्ली। बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.34 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ गया। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा। टीसीएस के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़त दर्ज हुई। 

वहीं दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण घट गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 28,893.36 करोड़ रुपए बढ़कर 8,26,293.87 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके साथ ही इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,704.61 करोड़ रुपए बढ़कर 2,98,535.04 करोड़ रुपए, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 28,469.51 करोड़ रुपए बढ़कर 2,79,786.57 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16,671.95 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 9,23,613.71 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,977.33 करोड़ रुपए चढ़कर 4,71,864.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

इसी तरह, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,428.96 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,67,534.58 करोड़ रुपए, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 16,525.33 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 3,21,045.99 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,739.43 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 6,78,932.19 करोड़ रुपए रहा। 

वहीं दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 1,456.04 करोड़ रुपए कम होकर 3,01,837.35 करोड़ रुपए पर और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,519.55 करोड़ रुपए गिरकर 2,98,535.04 करोड़ रुपए पर आ गया। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही।

इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,106.97 अंक यानी 2.83 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा