1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में दिवाली: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्‍स, पुराने स्‍तर को तोड़ते हुए 40312 पर पहुंचा

शेयर बाजार में दिवाली: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्‍स, पुराने स्‍तर को तोड़ते हुए 40312 पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2019 11:19 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 11:19 am IST

भारतीय शेयर बाजार की दीवाली फिलहाल जारी है। बुधवार को 40000 का स्तर तोड़ने के बाद आज फिर सेंसेक्स ने गुरुवार को अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

stock Market- India TV Hindi
stock Market

भारतीय शेयर बाजार की दीवाली फिलहाल जारी है। बुधवार को 40000 का स्‍तर तोड़ने के बाद आज फिर सेंसेक्‍स ने गुरुवार को अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए। आज सेंसेक्‍स पिछले सर्वोच्‍च स्‍तर को पीछे छोड़ते हुए 40312 पर पहुंच गया।

इससे पहले विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 220.26 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,272.13 अंक पर चल रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.80 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,908.90 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई, इन्फोसिस, आईटीसी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 2.64 प्रतिशत तक के लाभ में थे। वहीं भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा येस बैंक 0.92 प्रतिशत तक नुकसान में चल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा