1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वायदा कारोबार: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, कमजोर मांग का असर

वायदा कारोबार: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, कमजोर मांग का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 17, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 06:40 pm IST

चांदी की कीमत में करीब आधा फीसदी की गिरावट हुई दर्ज

Future Market- India TV Hindi
Future Market Image Source : FILE

नई दिल्ली। कमजोर मांग की वजह से वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कीमतो में गिरावट की वजह से सोने की कीमत 47500 के स्तर से नीचे आ गई। वही चांदी की कीमत गिरावट के बाद 48 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर के करीब पहुंच गई। मंगलवार की तरह बुधवार को भी सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट ज्यादा रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 161 रुपये अथवा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 14,002 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 165 रुपये अथवा 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,612 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 5,603 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में, सोने की कीमत 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,731.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वहीं एमसीएक्स पर चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 243 रुपये अथवा 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,087 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 10,983 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 224 रुपये अथवा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 1,989 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.68 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा