1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने और चांदी की कीमतों में आज आया बड़ा बदलाव, जानिये कहां पहुंचे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आज आया बड़ा बदलाव, जानिये कहां पहुंचे भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 03, 2021 05:03 pm IST,  Updated : May 03, 2021 05:03 pm IST

मजबूत हाजिर मांग की वजह से वायदा कारोबार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्सपर सोना करीब 1 प्रतिशत औऱ चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हो गयी

सोने और चांदी की...- India TV Hindi
सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त Image Source : PTI

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार तथा रुपये के मूल्य में गिरावट से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। बढ़त के बाद सोने के दाम 46,500 के ऊपर और चांदी के दाम 67 हजार के ऊपर पहुंच गये हैं।

क्या रही आज कीमत

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोने का दाम 310 रुपये की तेजी के साथ 46,580 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसके साथ ही चांदी में भी उछाल देखने को मिला है। आज चांदी भी 580 रुपये की तेजी के साथ 67,429 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,849 रुपये पर बंद हुई थी। 

क्यों आई कीमतों में बढ़त
एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में मजबूती रही जिससे यहां सोने में तेजी आई। कॉमेक्स में सोने का भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस हो गया।’’ उन्होंने कहा कि डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा कीमतों में सुधार हुआ।

कैसा रहा वायदा कारोबार
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 762 रुपये की तेजी के साथ 69,128 रुपये प्रति किलो हो गई। इस वायदा अनुबंध में 8,778 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 424 रुपये यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,558 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोने के भाव में तेजी आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा