Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में 100 रुपए की उछाल, चांदी हुई 42 हजार रुपए प्रति किलो

सोने की कीमतों में 100 रुपए की उछाल, चांदी हुई 42 हजार रुपए प्रति किलो

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए चढ़कर 29,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं, चांदी 200 रुपए की बढ़कर के 42,000 रुपए प्रति किलो हो गई।

Dharmender Chaudhary
Published : Mar 27, 2017 03:36 pm IST, Updated : Mar 27, 2017 03:36 pm IST
सोने की कीमतों में 100 रुपए की उछाल, चांदी हुई 42 हजार रुपए प्रति किलो- India TV Paisa
सोने की कीमतों में 100 रुपए की उछाल, चांदी हुई 42 हजार रुपए प्रति किलो

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की छिट-पुट खरीदारी और मजबूत ग्लोबल रूख के कारण सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 29,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की ओर से बढ़ी मांग के चलते चांदी 200 रुपए की बढ़कर के 42,000 रुपए प्रति किलो हो गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने स्वास्थ्य विधेयक को आगे बढ़ाने में विफल रहे हैं। इसके कारण डॉलर में कमजोरी देखने को मिली जिससे सोने की कीमतों को सहारा मिला है। ग्लोबल मार्केट में सोना एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, घरेलू ज्वैलर्स अपनी मांग को पूरा करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

सिंगापुर में सोना 1.22 फीसदी की उछाल के साथ 1258.10 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है, जो कि 28 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, चांदी 0.96 फीसदी चढ़कर 17.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 100 रुपए की उछाल दर्ज की गई। तेजी के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,430 और 29,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले शनिवार को सोना 20 रुपए की गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि, गिन्नी 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

सोने की तर्ज पर चांदी में भी बढ़त देखने को मिली। दिल्ली में चांदी तैयार की कीमत 200 रुपए की तेजी के साथ 42,000 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 205 रुपए की तेजी के साथ 41,735 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement