1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कीमती धातुओं में नहीं थम रही गिरावट, सोने का भाव 175 रुपए और घटकर 29,425 रुपए/10 ग्राम हुआ

कीमती धातुओं में नहीं थम रही गिरावट, सोने का भाव 175 रुपए और घटकर 29,425 रुपए/10 ग्राम हुआ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 09, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 04:13 pm IST

कीमती धातुओं में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी गई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख से सोने का भाव 175 रुपए घटकर 29,425 रुपए/10 ग्राम रह गया।

कीमती धातुओं में नहीं थम रही गिरावट, सोने का भाव 175 रुपए और घटकर 29,425 रुपए/10 ग्राम हुआ- India TV Hindi
कीमती धातुओं में नहीं थम रही गिरावट, सोने का भाव 175 रुपए और घटकर 29,425 रुपए/10 ग्राम हुआ

नई दिल्‍ली। कीमती धातुओं में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी गई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीद घटने से शुक्रवार को सोने में 175 रुपए की गिरावट आई और इसका भाव 29,425 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर चांदी पर भी बिक्री का दवाब रहा और इसका भाव 625 रुपए कमजोरी के साथ 40,125 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 175-175 रुपए घटकर क्रमश: 29,425 रुपए और 29,275 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में 195 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव 625 रुपए टूटकर 40,125 रुपए प्रति किलो रह गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी चांदी का भाव भी 660 रुपए की गिरावट के साथ 39,915 रुपए प्रति किलो पर आ गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव अपने पूर्व स्‍तर 73,000 रुपए खरीद और 74,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा