1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना छह हफ्ते की ऊंचाई पर, 200 रुपए बढ़कर गोल्‍ड की कीमत 29,450 रुपए/10 ग्राम

सोना छह हफ्ते की ऊंचाई पर, 200 रुपए बढ़कर गोल्‍ड की कीमत 29,450 रुपए/10 ग्राम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 13, 2017 04:52 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 04:53 pm IST

लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। आज सोना 200 रुपए की उछाल के साथ छह हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Extends Gains: सोना छह हफ्ते की ऊंचाई पर, 200 रुपए बढ़कर गोल्‍ड की कीमत 29,450 रुपए/10 ग्राम- India TV Hindi
Gold Extends Gains: सोना छह हफ्ते की ऊंचाई पर, 200 रुपए बढ़कर गोल्‍ड की कीमत 29,450 रुपए/10 ग्राम

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। आज सोना 200 रुपए की उछाल के साथ छह हफ्ते के उच्‍च स्‍तर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बने रहने और घरेलू सर्राफा बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों को लगातार बूस्‍ट मिल रहा है।

हालांकि, चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर रही। शुक्रवार को चांदी 41,000 के स्‍तर से नीचे आ गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग घटने के कारण चांदी का भाव 300 रुपए टूटकर 40,950 रुपए प्रति किलो रह गया।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि,

सकारात्‍मक वैश्विक रुख की वजह से कारोबारी भरोसा मजबूत बना हुआ है, इसके अलावा आगे आने वाले शादी सीजन में रिटेलर्स की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीद गतिविधियों में तेजी आने से भी कीमतों में तेजी बनी हुई है।

विदेशों में भी सोना चमका

  • न्‍यूयॉर्क में कल सोना 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 1195 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • वहीं चांदी 0.30 फीसदी उछाल के साथ 16.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

राष्‍ट्रीय राजधानी में सोना हुआ महंगा

  • शुक्रवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई।
  • इस तेजी के बाद भाव क्रमश: 29,450 और 29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • इससे पहले 29 नवंबर को सोना 29,450 रुपए के स्‍तर पर पहुंचा था।
  • पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में 550 रुपए की तेजी आ चुकी है।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुआ।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी हुई और सस्‍ती

  • दूसरी ओर दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 300 रुपए सस्‍ती हो गई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 40,950 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 380 रुपए गिरकर 40,820 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रही।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा