1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: जन्‍माष्‍टमी से पहले 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी हुई मजबूत

Gold rate today: जन्‍माष्‍टमी से पहले 150 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 28, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 03:20 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी सीजन की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतो से सोना आज 150 रुपए की बढ़त के साथ 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold shop- India TV Hindi
gold shop Image Source : GOLD SHOP

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की त्योहारी सीजन की लिवाली तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतो से सोना आज 150 रुपए की बढ़त के साथ 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 170 रुपए की बढ़त के साथ 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की सतत लिवाली से यहां कारोबारी धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ी। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना आज 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,211 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन दिन में सोना 380 रुपए चढ़ा है। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 100 रुपए की बढ़त के साथ 24,600 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गया। 

चांदी हाजिर 170 रुपए मजबूत होकर 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 125 रुपए की बढ़त के साथ 37,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000-1,000 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा