1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वेडिंग सीजन की वजह से बढ़ी सोने की डिमांड, चांदी की कीमतों में भी उछाल

वेडिंग सीजन की वजह से बढ़ी सोने की डिमांड, चांदी की कीमतों में भी उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 24, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 04:09 pm IST

कारोबारियों के मुताबिक वेडिंग सीजन के चलते ज्वैलर्स की ओर से सोने की खरीदारी बढ़ी है। इसके अलावा ग्लोबल स्तर जारी तेजी से भी कीमतों को सहारा मिल रहा है।

वेडिंग सीजन की वजह से बढ़ी सोने की डिमांड, चांदी की कीमतों में भी उछाल- India TV Hindi
वेडिंग सीजन की वजह से बढ़ी सोने की डिमांड, चांदी की कीमतों में भी उछाल

नई दिल्ली। मंगलवार को भी सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली उछाल के साथ 29,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबारियों के मुताबिक वेडिंग सीजन के चलते घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की ओर से सोने की खरीदारी बढ़ी है। इसके अलावा ग्लोबल स्तर जारी तेजी से भी कीमतों को सहारा मिल रहा है। वहीं चांदी 40 रुपए चढ़कर 41,840 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर में कमजोरी के कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ी है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर चालू वेडिंग सीजन भी सोने की कीमतों को सहारा दे रहा है।

सोने की कीमतों में तेजी जारी

  • न्यूयॉर्क में सोमवार को सोना 0.64 फीसदी उछलकर बंद हुआ।
  • सोना तेजी के साथ 1217.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • चांदी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 17.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हई।
  • प्रमुख करंसी के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से सोने को सहारा
  • मंगलवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 10 रुपए की तेजी
  • तेजी के बाद भाव क्रमश: 29,725 और 29,575 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • सोमवार को सोने में 140 रुपए की तेजी दर्ज
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी में भी 40 रुपए की तेजी

  • सर्राफा बाजार में चांदी 40 रुपए महंगी हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 41,840 रुपए प्रति किलो हुई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 15 रुपए की तेजी के साथ 41,670 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा