1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: रुपए के मजबूत होने से सोने में आज आई 170 रुपए की गिरावट, 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया भाव

Gold rate today: रुपए के मजबूत होने से सोने में आज आई 170 रुपए की गिरावट, 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 04:46 pm IST

वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख तथा स्थानीय मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपए टूटकर 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख तथा स्थानीय मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 170 रुपए टूटकर 31,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपया कारोबार के दौरान 69.10 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर से सुधरकर 68.36 प्रति डॉलर पर पहुंचा, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव रहा। कल रुपया 68.79 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। 

बिकवाली दबाव में चांदी की चमक भी घट गई। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी 200 रुपए और टूटकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख से घरेलू हाजिर बाजार में पीली धातु को लेकर उत्साह की कमी थी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.29 प्रतिशत टूटकर 1,248 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 15.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 170-170 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,480 रुपए और 31,330 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। कल के कारोबार में सोना 80 रुपए मजबूत हुआ था। आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

चांदी हाजिर 200 रुपए टूटकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 230 रुपए के नुकसान से 39,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सिक्का लिवाल 1,000 रुपए के नुकसान से 75,000 रुपए सैकड़ा तथा बिकवाल 1,000 रुपए टूटकर 76,000 रुपए सैकड़ा पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा