1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सोना हुआ 220 रुपए सस्‍ता, चांदी के दाम भी 400 रुपए घटे

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सोना हुआ 220 रुपए सस्‍ता, चांदी के दाम भी 400 रुपए घटे

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 08, 2018 03:04 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 03:04 pm IST

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 220 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold - India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 220 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 400 रुपए के नुकसान से 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.70 प्रतिशत के नुकसान से 1,324.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 0.53 प्रतिशत टूटकर 16.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 220-220 रुपए टूटकर क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कल के कारोबार में सोना 220 रुपये चढ़ा था। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि सीमित सौदों में 24,800 रुपए पर स्थिर बना रहा।  

चांदी हाजिर 400 रुपए टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव भी 470 रुपए के नुकसान से 38,770 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा