1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मांग सुस्‍त पड़ने से सोना हुआ 235 रुपए सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

Gold rate today: मांग सुस्‍त पड़ने से सोना हुआ 235 रुपए सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 05:04 pm IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,299.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 15.31 डॉलर प्रति औंस पर था। सोमवार को सोने में 425 रुपए की तेजी आई थी।

Gold price today- India TV Hindi
Gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्ली। आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 235 रुपए की गिरावट के साथ 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी कीमत भी 660 रुपए की हानि के साथ 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं के साथ-साथ फुटकर लिवालों की कमजोर मांग होने से पीली घातु की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,299.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 15.31 डॉलर प्रति औंस पर था। सोमवार को सोने में 425 रुपए की तेजी आई थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 235-235 रुपए की गिरावट आई और इनका भाव क्रमश: 32,980 रुपए और 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम की गिन्नी के दाम 26,400 रुपए प्रति इकाई पर पूर्ववत कायम रहे। 

चांदी हाजिर 660 रुपए की गिरावट के साथ 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 77 रुपए की हानि के साथ 37,830 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए की हानि के साथ लिवाल 79,000 रुपए और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा