1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना गिरकर हुआ 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 40,000 रुपए के नीचे आई

सोना गिरकर हुआ 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 40,000 रुपए के नीचे आई

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 22, 2017 06:24 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 06:24 pm IST

आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग व विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 150 रुपए गिरकर 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोना गिरकर हुआ 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 40,000 रुपए के नीचे आई- India TV Hindi
सोना गिरकर हुआ 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 40,000 रुपए के नीचे आई

नई दिल्‍ली। आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग व विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 150 रुपए गिरकर 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की उठान घटने से चांदी भी 100 रुपए टूट कर 40,000 रुपए के स्तर से नीचे 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा डॉलर की तेजी की वजह से सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर बहुमूल्य धातुओं की मांग घटने तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग कमजोर होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

सिंगापुर में सोना 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,283.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव क्रमश: 150-150 रुपए की गिरावट के साथ प्रति दस ग्राम क्रमश: 29,800 रुपए और 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी प्रति नग (आठ ग्राम) 24,500 रुपए पर अपरिवर्तित रही।

सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 39,900 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 15 रुपए की तेजी के साथ 38,895 रुपए प्रति किग्रा पर आ गई। हालांकि चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा लिवाल 73,000 और बिकवाल 74,000 रुपए पर स्थिरता का रुख लिए पूर्वस्तर पर ही बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा