1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए आपको देने होंगे 30,750 रुपए

कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए आपको देने होंगे 30,750 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 11, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 03:36 pm IST

कमजोर वैश्विक रुझान के साथ ही स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की मांग घटने से आज सोने का भाव मामूली 15 रुपए घटकर 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए आपको देने होंगे 30,750 रुपए- India TV Hindi
कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, अब 10 ग्राम के लिए आपको देने होंगे 30,750 रुपए

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुझान के साथ ही स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की मांग घटने से आज सोने का भाव मामूली 15 रुपए घटकर 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि चांदी की कीमतों ने तेजी का रुख कायम रखा और 75 रुपए की तेजी के साथ दोबारा 41,000 का स्‍तर पार कर लिया। इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी का भाव 41,065 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा उच्‍च स्‍तर पर घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स और रिटेलर्स की मांग घटने और विदेशों में कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। सिंगापुर में सोना 0.2 प्रतिशत गिरकर 1287.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा सोने की कीमतों पर निवेशकों का सितंबर में हुई यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक नतीजों का इंतजार करने से उत्‍पन्‍न कमजोर रुख का असर पड़ा है।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 15-15 रुपए घटकर क्रमश: 30,750 रुपए और 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले चार दिनों में सोने के भाव में 390 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर ही स्थिर रहा।

दूसरी ओर, चांदी तैयार का भाव 75 रुपए सुधरकर 41,065 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। साप्‍ताहिक आधार पर आपूर्ति का भाव 40,265 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्‍कों का भाव 74,000 रुपए खरीद और 75,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा