1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना रहा स्थिर, चांदी में आई 570 रुपए की गिरावट

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना रहा स्थिर, चांदी में आई 570 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 06:08 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव पांच-पांच रुपए टूटकर क्रमश: 34,175 तथा 34,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 34,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रही। वहीं चांदी की कीमत 570 रुपए की गिरावट के साथ 40,930 रुपए प्रति किलो रह गई। 

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में पांच रुपए की मामूली गिरावट आई लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट को कुछ सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,309.24 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 15.63 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव पांच-पांच रुपए टूटकर क्रमश: 34,175 तथा 34,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 रुपए आठ ग्राम प्रति इकाई पर स्थिर बने रहे। 

वहीं चांदी तैयार की कीमत 570 रुपए घटकर 40,930 रुपए प्रति किलो रही। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 571 रुपए की हानि के साथ 39,829 रुपए प्रति किलो रह गया। वहीं दूसरी तरफ चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा