1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 270 रुपए टूटा, चांदी में आई 120 रुपए की तेजी

Gold rate today: सोना 270 रुपए टूटा, चांदी में आई 120 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 07:38 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 270-270 रुपए टूटकर क्रमश: 34,180 रुपए तथा 34,030 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय जौहरियों की कम मांग से राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 270 रुपए टूटकर 34,180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग निकलने से चांदी की कीमत 120 रुपए मजबूत होकर 41,500 रुपए प्रति किलो हो गई।

 

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच स्थानीय जौहरियों की कम लिवाली से सोने के दाम पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव नरम होकर 1,303.94 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी की कीमत भी घटकर 15.63 डालर औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 270-270 रुपए टूटकर क्रमश: 34,180 रुपए तथा 34,030 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि गिन्नी का भाव 26,100 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। 

वहीं चांदी तैयार की कीमत 120 रुपए बढ़कर 41,500 रुपए प्रति किलो रही। साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 77 रुपए मजबूत होकर 40,400 रुपए किलो रहा। वहीं दूसरी तरफ चांदी सिक्का प्रति 100 इकाई 80,000 रुपए लिवाल तथा 81,000 रुपए बिकवाल रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा