1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वेलर्स की डिमांड से सोना चमका, चांदी में भी आई 300 रुपए की तेजी

मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वेलर्स की डिमांड से सोना चमका, चांदी में भी आई 300 रुपए की तेजी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 16, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 05:04 pm IST

सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से लिवाली के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 40 रुपए सुधरकर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से लिवाली के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 40 रुपए सुधरकर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी भी 300 रुपए सुधरकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों और आभूषण निर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई। न्यूयॉर्क में कल सोना 0.19 प्रतिशत चढ़कर 1,255.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.13 प्रतिशत उछलकर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए बढ़कर क्रमश: 29,550 रुपए और 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल सोना 155 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए कमजोर होकर 24,400 रुपए प्रति इकाई रह गई। 

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 300 रुपए तेज होकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलीवरी चांदी भी 185 रुपए बढ़कर 37,205 रुपए हो गई। चांदी सिक्का लिवाल 70,000 रुपए और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा