1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना एक बार फिर 40 हजार के पार, मांग में बढ़त का मिला फायदा

सोना एक बार फिर 40 हजार के पार, मांग में बढ़त का मिला फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 05:19 pm IST

चांदी की कीमत 468 रुपये गिरकर 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : FILE

नई दिल्ली । मांग में बढ़त के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 311 रुपये चढ़ गया। रुपये में गिरावट ने भी कीमतो में मदद की । आज के कारोबार में सोना बढ़त के बाद 40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सोना 39,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि  दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 311 रुपये चढ़ गया। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना भाव में बढ़त का प्रभाव है। दिन में कारोबार के दौरान रुपये में 13 पैसे की गिरावट थी । इससे भी देश में सोना भाव तेज हुआ।

 हालांकि चांदी भाव 468 रुपये गिरकर 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मंगलवार को यह 36,416 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,490 डॉलर और 12.38 डॉलर प्रति औंस रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा