1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना 200 रुपए चमका, चांदी 110 रुपए हुई महंगी

Gold Rate Today: सकारात्मक वैश्विक रुख से सोना 200 रुपए चमका, चांदी 110 रुपए हुई महंगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 25, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 05:03 pm IST

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने में मजबूती आई।

Gold glitters, jumps Rs 200 amid positive global market- India TV Hindi
Gold glitters, jumps Rs 200 amid positive global market Image Source : GOLD GLITTERS, JUMPS

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए की बढ़त के साथ 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान तनाव से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 110 रुपए की बढ़त के साथ 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने में मजबूती आई। न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,429.80 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी लाभ के साथ 15.52 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। 

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सोना छह महीने के उच्चस्तर पर चल रहा है। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 34,470 रुपए और 34,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम की गिन्नी 100 रुपए की बढ़त के साथ 26,900 रुपए पर पहुंच गई। 

चांदी हाजिर 110 रुपए की बढ़त के साथ 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 35 रुपए की बढ़त के साथ 38,133 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्के के भाव में भी तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए की बढ़त के साथ 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। चांदी सिक्का बिकवाल भी 1,000 रुपए चढ़कर 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा