1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: शादी-विवाह के लिए बढ़ी सोने की मांग, भाव में आया 225 रुपए का उछाल

Gold Rate Today: शादी-विवाह के लिए बढ़ी सोने की मांग, भाव में आया 225 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2019 04:15 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 04:15 pm IST

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर चिंता तथा हांगकांग में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के उग्र होने के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 71.77 पर आ गया।

Gold jumps Rs 225 on wedding season demand, rally in global prices- India TV Hindi
Gold jumps Rs 225 on wedding season demand, rally in global prices Image Source : GOLD JUMPS RS 225 ON WEDD

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना बुधवार को 225 रुपए की बढ़त के साथ 38,715 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शादी-विवाह के लिए मांग बढ़ने तथा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोने के भाव में तेजी आई है। मंगलवार को पीली धातु 38,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 225 रुपए की तेजी आई है। इसका कारण शादी-विवाह में मांग वृद्धि तथा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी है। रुपए की विनिमय दर में गिरावट से भी सोने के दाम को बल मिला है।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर चिंता तथा हांगकांग में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के उग्र होने के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 71.77 पर आ गया।

चांदी की कीमत भी 440 रुपए की तेजी के साथ 45,480 रुपए किलो पर आ गई। वैश्विक बाजार में सोना 1,461 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। पटेल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर चीजें स्पष्ट नहीं होने से निवेशकों में अनिश्चितता है। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की लिवाली बढ़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा