1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों से सोना 45 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आया 60 रुपए का उछाल

वैश्विक संकेतों से सोना 45 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आया 60 रुपए का उछाल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 07, 2017 06:48 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 06:48 pm IST

सोने में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 45 रुपए के लाभ के साथ 29,795 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

वैश्विक संकेतों से सोना 45 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आया 60 रुपए का उछाल- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों से सोना 45 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आया 60 रुपए का उछाल

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोने में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 45 रुपए के लाभ के साथ 29,795 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने से चांदी की कीमत भी 60 रुपए बढ़कर 40,900 रुपए प्रति किग्रा हो गई।

हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 60 रुपए की तेजी के साथ 40,900 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 65 रुपए बढ़कर 40,695 रुपए प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा