1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: चांदी ने लगाई 2,110 रुपए की छलांग, सोना पहुंचा 40,000 रुपए के करीब

Gold Rate Today: चांदी ने लगाई 2,110 रुपए की छलांग, सोना पहुंचा 40,000 रुपए के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 28, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 05:57 pm IST

त्योहारी मौसम के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों के उठाव बढ़ने और निवेशकों की ओर से पीली धातु को सुरक्षित विकल्प के रूप में तवज्जो देने से सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Gold nears Rs 40,000; silver soars Rs 2,110- India TV Hindi
Gold nears Rs 40,000; silver soars Rs 2,110 Image Source : GOLD NEARS RS 40,000; SIL

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक चिंताओं के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए उछलकर 39,970 रुपए प्रति दस ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख और औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं की मजबूत मांग आने से चांदी 2,110 रुपए की छलांग लगाकर 48,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों और विश्लेषकों ने कहा कि त्योहारी मौसम के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों के उठाव बढ़ने और निवेशकों की ओर से पीली धातु को सुरक्षित विकल्प के रूप में तवज्जो देने से सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपए बढ़कर क्रमश: 39,970 रुपए और 39,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 300 रुपए बढ़कर 29,800 रुपए हो गई।

वहीं, चांदी हाजिर 2,110 रुपए उछलकर 48,850 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 1,289 रुपए बढ़कर 46,416 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 2,000-2,000 रुपए बढ़कर क्रमश: 98,000 रुपए और 99,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा