1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने और चांदी में आई भारी गिरावट, 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए देने होंगे 29,100 रुपए

सोने और चांदी में आई भारी गिरावट, 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए देने होंगे 29,100 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 31, 2017 03:52 pm IST,  Updated : May 31, 2017 03:52 pm IST

विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग घटने से आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

सोने और चांदी में आई भारी गिरावट, 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए देने होंगे 29,100 रुपए- India TV Hindi
सोने और चांदी में आई भारी गिरावट, 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए देने होंगे 29,100 रुपए

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख और स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग घटने से आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 250 रुपए घटकर 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम बोली गई। वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की कमजोर मांग की वजह से चांदी की कीमत 450 रुपए घटकर 40,000 रुपए प्रति किलो रह गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 250-250 रुपए घटकर क्रमश: 29,100 रुपए और 28,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव भी आज 450 रुपए घटकर 40,000 रुपए प्रति किलो बोला गया। साप्‍ताहिक आधार पर चांदी डिलीवरी का भाव 400 रुपए टूटक 40,015 रुपए प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्‍कों का भाव स्थिर रहा और इसका प्रति सैकड़ा भाव 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा