1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सस्‍ता सोना खरीदने का मौका चूका, आज सोने की कीमतों में आया जोरदार उछाल

सस्‍ता सोना खरीदने का मौका चूका, आज सोने की कीमतों में आया जोरदार उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 09, 2021 05:43 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 05:43 pm IST

चडीएफसी सिक्यूरिटी के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 495 रुपये की तेजी आई है।

Gold price again jump check new city wise per gram rate list- India TV Hindi
Gold price again jump check new city wise per gram rate list Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते मंगलवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 495 रुपये उछलकर 47,559 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के मुताबिक इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 47,064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 99 रुपये घटकर मंगलवार को 68,391 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को चांदी 68,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटी के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर आई तेजी के अनुरूप दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 495 रुपये की तेजी आई है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में, सोना 1841 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.46 डॉलर प्रति औंस पर थी।  

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 234 रुपये की तेजी के साथ 48,073 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 234 रुपये यानी 0.

49 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,073 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,898 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.55 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,844.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 266 रुपये की तेजी के साथ 70,350 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 266 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,350 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 13,593 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा