1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : सप्‍ताह के पहले ही दिन सोने की कीमतों ने लगाई छलांग, भाव में आई 80 रुपए की तेजी

Gold Price Today : सप्‍ताह के पहले ही दिन सोने की कीमतों ने लगाई छलांग, भाव में आई 80 रुपए की तेजी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 26, 2018 03:24 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 03:24 pm IST

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,339.10 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में मजबूत रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 80 रुपए की बढ़त के साथ 31,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 225 रुपए मजबूत होकर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के मजबूत रुख के अलावा डॉलर की कमजोरी से भी सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,339.10 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 80-80 रुपए के लाभ से क्रमश: 31,660 रुपए और 31,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

इससे पिछले दो सत्रों में सोने में 230 रुपए का लाभ दर्ज हुआ था। गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। चांदी हाजिर 225 रुपए की बढ़त के साथ 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 105 रुपए के लाभ से 38,605 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा