Saturday, December 13, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ और सस्ता, आज गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी हुए

सोना हुआ और सस्ता, आज गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी हुए

सोने आज फिर सस्ता हो गया है। सोने के दाम में गिरावटर केबाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी किए गए है। अगर आप भी गोल्ड खरीदना चाहते है तो हम आपको आज के नए दाम के बारे में जानकारी दे रहे है।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Aug 16, 2021 05:00 pm IST, Updated : Aug 16, 2021 05:00 pm IST
सोना हुआ सस्ता, गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी हुए- India TV Paisa

सोना हुआ सस्ता, गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी हुए

नई दिल्ली: सोने आज फिर सस्ता हो गया है। सोने के दाम में गिरावटर केबाद 10 ग्राम सोने के नए दाम जारी किए गए है। अगर आप भी गोल्ड खरीदना चाहते है तो हम आपको आज के नए दाम के बारे में जानकारी दे रहे है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 42 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी पिछले कारोबार के 61,974 रुपये प्रति किलोग्राम से 505 रुपये की गिरावट के साथ 61,469 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमवार को मजबूत डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों में पिछले लाभ की तुलना में गिरावट आई है।

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने की वजह से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 95 रुपये की हानि के साथ 4,986 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 95 रुपये अथवा 1.87 प्रतिशत की हानि के साथ 4,986 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 5,873 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.86 प्रतिशत हानि के साथ 67.17 डालर प्रति बैरल रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.62 प्रतिशत घटकर 69.45 डालर प्रति बैरल रह गया। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement