1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में 1,228 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट, चांदी 5,172 रुपये प्रति किलो हुई सस्ती

सोने में 1,228 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट, चांदी 5,172 रुपये प्रति किलो हुई सस्ती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 12, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 08:08 pm IST

कोरोना पर वैक्सीन को लेकर आई खबरों से कीमती धातुओं में बिकवाली

gold and silver price today- India TV Hindi
gold and silver price today Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोना संकट के नियंत्रण में आने की उम्मीद के बाद सोने और चांदी की कीमत में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। रूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,228 रुपये टूटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। मंगलवार को सोने का बंद भाव 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम था।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोने के साथ साथ चांदी भी 5,172 रुपये की हानि के साथ 67,584 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 72,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोना की हाजिर कीमत में 1,228 रुपये की गिरावट आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस थी। उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार को सुबह के कारोबार में सोना 1,900 डॉलर के नीचे गिर गया था जिसके बाद उसमें सुधार आया।’’पटेल ने कहा कि रूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा एसेट्स में बिकवाली बढ़ गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी मार्केट रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि ‘शेयर बाजारों में तेजी लौटने के संकेत, अमेरिकी बांड बाजार में रिटर्न सुधरने के साथ-साथ ताजा आर्थिक आंकड़ों में सुधार और डॉलर की मजबूती से सोने तथा चांदी की कीमतों में भारी उथल पुथल दिख रही है। यही कारण है कि कारोबार में इन धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। उन्होंने कि रूस में कोरोना वायर संक्रमण का पहला टीका विकसित होने की रपट से भी निवेशकों के सेंटीमेंट्स बदले हैं। दमानी का अनुमान है कि सोने का बाजार भाव 51,500- 53,500 रुपये के बीच रह सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा