1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गोल्ड हुआ बोल्ड! सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट, 41 हजार रुपए के नीचे फिसली चांदी

गोल्ड हुआ बोल्ड! सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट, 41 हजार रुपए के नीचे फिसली चांदी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 07, 2016 03:50 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 04:00 pm IST

गोल्ड की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड 200 रुपए टूटकर 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नई दिल्ली। गोल्ड की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड 200 रुपए टूटकर 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बीते तीन दिनों में गोल्ड 650 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं बिकवाली के कारण चांदी की कीमतें 41,000 रुपए प्रति किलो के नीचे आ गई हैं। चांदी 250 रुपए की गिरावट के साथ 40,850 रुपए प्रति किलो रह गई है। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग में कमी के चलते सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट आगे भी जारी रहेगी और भाव 28,000 रुपए तक आ सकते हैं।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में ज्वैलर्स और रिटेलर्स दोनों की ओर से मांग में कमी आई है। वहीं कमजोर ग्लोबल संकेत सोने की कीमतों पर दबाव बना रहे हैं। सिंगापुर में सोना 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 1167.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.27 फीसदी टूटकर 16.65 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

तीन दिन में 650 रुपए सस्ता हुआ सोना  

  • सोने की कीमतों में इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
  • सोमवार को सोना 200 रुपए, मंगलवार को 250 रुपए और बुधवार को 200 रुपए टूटा।
  • यानी हफ्ते के पहले तीन दिनों के दौरान सोने में 650 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
  • सोमवार को सोना 29,250 रुपए था जो कि अब 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

बुधवार को 200 रुपए सस्ता हुआ सोना

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 200 रुपए की गिरावट।
  • गिरावट के भाव क्रमश: 28,600 रुपए और 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
  • गिन्नी के भाव 24,200 रुपए प्रति आठ ग्राम रहे।
  • गिन्नी में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली।

तस्‍वीरों में देखें क्‍यों सबसे अच्‍छा विकल्‍प है Gold Bond

Gold Bond

gold1IndiaTV Paisa

gold2IndiaTV Paisa

gold3IndiaTV Paisa

Gold4IndiaTV Paisa

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

  • चांदी तैयार के भाव 250 रुपए गिरकर 40,850 रुपए प्रति किलो।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 280 रुपए चढ़कर 40,920 रुपए प्रति किलो रहे।
  • दूसरी ओर चांदी सिक्का के भाव 73,000-74000 रुपए (लिवाल-बिकवाल) प्रति सैकड़ा रहे।
  • सिक्कों की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा