1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, कीमत 350 रुपए टूटकर 29 हजार पर बंद

सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, कीमत 350 रुपए टूटकर 29 हजार पर बंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 01, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 04:13 pm IST

सोने की कीमतों में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए गिरकर 29,000 पर बंद हुआ। बुधवार को 100 रुपए की गिरावट आई थी।

सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, कीमत 350 रुपए टूटकर 29 हजार पर बंद- India TV Hindi
सोना हुआ 6 महीने में सबसे सस्ता, कीमत 350 रुपए टूटकर 29 हजार पर बंद

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज लागातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए गिरकर 29,000 पर बंद हुआ। सोने की यह कीमत 6 महीने में सबसे कम है। वहीं चांदी कीमतें 41,000 रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई। गुरुवार को चांदी 735 रुपए की गिरावट के साथ 40,700 रुपए प्रति किलो रह गई है। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की मांग में कमी के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Airtel, Vodafone और Idea को मात देने के लिए मुकेश अंबानी ने की ये बड़ी घोषणाएं, वेलकम ऑफर से खास है हैपी न्‍यू ईयर ऑफर

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर इंडेक्स एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके कारण ग्लोबल स्तर पर सोने की डिमांड घटी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं बढ़ी हैं जिसके कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की खरीदारी में भी गिरावट आई है।

सोने की कीमतों में 350 रुपए की तेजी  

  • न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1173 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
  • वहीं चांदी में 0.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड में 350 रुपए की तेजी।
  • तेजी के साथ भाव क्रमश: 29,000 रुपए और 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • इससे पहले जून में सोने की कीमत 29,000 रुपए पर आई थी।
  • गिन्नी 50 रुपए की उछाल के साथ 24,350 रुपए पर बंद हुए।
  • चांदी तैयार की कीमत 735 रुपए की गिरावट के साथ 40,700 रुपए प्रति किग्रा पर बंद।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 835 रुपए की गिरावट के साथ 40,00 रुपए प्रति किग्रा।
  • चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा