1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने के दाम दस महीने में सबसे कम, भाव 130 रुपए गिरकर 28450 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ

सोने के दाम दस महीने में सबसे कम, भाव 130 रुपए गिरकर 28450 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 10, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 05:12 pm IST

शनिवार को सोना 130 रुपए टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी के भाव 600 रुपए गिरकर 41250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए।

सोने के दाम दस महीने में सबसे कम, भाव 130 रुपए गिरकर 28450 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ- India TV Hindi
सोने के दाम दस महीने में सबसे कम, भाव 130 रुपए गिरकर 28450 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर बाजार में सर्राफा कारोबारियों की मांग गिरने से शनिवार को सोना 130 रुपए टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। साथ ही, इस दौरान चांदी के भाव 600 रुपए गिरकर 41250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए है।

क्यों है सोने की कीमतों में गिरावट

  • कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच डॉलर में मजबूती से सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की चमक घटी है।
  • साथ ही, नकदी संकट की वजह से आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने का भाव नीचे आया है।
  • सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी जिसके बाद बाजार में नकदी का संकट बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गिरें सोने के दाम

  • वैश्विक स्तर पर सोना 0.90 फीसदी टूटकर 1,159 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, चांदी 1.06 फीसदी गिरकर 16.82 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

सोने की कीमतें 10 महीने में सबसे कम

  • राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 130-130 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,450 रुपए और 28,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया है।
  • इससे पहले 9 फरवरी को सोना 28,585 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका था। हालांकि, गिन्नी का भाव पिछले बंद स्तर 24,200 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिका रहा।
  • चांदी हाजिर 600 रुपए गिरकर 41,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं, साप्ताहिक डिलीवरी भाव 240 रुपए टूटकर 41,220 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा