1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने का भाव बढ़ा, चांदी भी तेज

Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने का भाव बढ़ा, चांदी भी तेज

 Reported By: India TV Paisa Desk
 Published : May 10, 2018 04:15 pm IST,  Updated : May 10, 2018 04:15 pm IST

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने और सकारात्मक वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये बढ़कर 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी

Gold price - India TV Hindi
Gold price rose on Thursday on Jewellers buying

नई दिल्ली। सोने के भाव में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने और सकारात्मक वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये बढ़कर 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। 

कारोबारियों ने कहा कि शादी ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने और मजबूत वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी देखी गयी। डॉलर के मुकाबले रुपया के कमजोर होने से सोने का निर्यात महंगा हो गया , इसने भी पीली धातु की कीमतों पर दबाव डाला। 

वैश्विक स्तर पर , सिंगापुर में सोना 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,314.50 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 16.52 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में , 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60-60 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,300 रुपये और 32,150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले चार कारोबारी सत्र में सोना 260 रुपये चढ़ा। हालांकि, छिटपुट सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी भी मामूली बढ़कर 40,070 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000 रुपये बढ़कर क्रमश: 76,000 और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा