1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैवाहिक मांग और वैश्विक संकेत से सोना मजबूत, 30550 रुपए हुआ भाव

वैवाहिक मांग और वैश्विक संकेत से सोना मजबूत, 30550 रुपए हुआ भाव

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 23, 2017 04:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 04:22 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपए बढ़कर क्रमश: 30550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गये

वैवाहिक मांग और वैश्विक संकेत से सोना मजबूत, 30550 रुपए हुआ भाव- India TV Hindi
वैवाहिक मांग और वैश्विक संकेत से सोना मजबूत, 30550 रुपए हुआ भाव

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच वैवाहिक मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए मजबूत होकर 30550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी औद्योगिक मांग से 150 रुपए की बढ़त लेकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू हाजिर बाजार में वैवाहिक मौसम के कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग आने से सोने में सुधार हुआ। इसके अलावा मजबूत वैश्विक संकेतों ने भी इसकी मदद की।

वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.90 प्रतिशत चढ़कर 1,291.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 1.12 प्रतिशत उछलकर 17.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपए बढ़कर क्रमश: 30550 रुपए और 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गये। पिछले तीन कारोबारी सत्र में यह 375 रुपए कमजोर हुआ था।

आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर भी सोने की तरह 150 रुपए की बढ़त लेकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 135 रुपए की तेजी के साथ 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।
हालांकि, चांदी के सिक्के अपरिवर्तित रहे। सिक्का (लिवाल) 74 हजार रुपए तथा सिक्का (बिकवाल) 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा