1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मांग घटने से सोने की कीमतों में आई 50 रुपए की कमी, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

मांग घटने से सोने की कीमतों में आई 50 रुपए की कमी, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 06, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 03:33 pm IST

कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग घटने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए कमजोर होकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold Jwellery- India TV Hindi
Gold Jwellery

नई दिल्ली कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग घटने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए कमजोर होकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, छिटपुट सौदों के कारण चांदी 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर नरमी के बीच घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने के भाव पर दबाव रहा है।

वैश्विक स्तर पर पिछले कारोबारी दिवस न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत गिरकर 1,318.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.23 प्रतिशत कमजोर होकर 17.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपये गिरकर क्रमश: 30,450 रुपए और 30,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस में यह 135 रुपए मजबूत हुआ था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 50 रुपए मजबूत होकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। हालांकि, चांदी के सिक्के के दाम अपरिवर्तित रहे। सिक्का लिवाली 73 हजार रुपए और सिक्का बिकवाली 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा