1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, रुपये में कमजोरी का मिला फायदा

सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, रुपये में कमजोरी का मिला फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 05:33 pm IST

चांदी 190 रुपये टूटकर 35,444 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से दिल्ली में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है।  दिल्ली में सोने का भाव 31 रुपये की बढ़त के साथ 40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को सोना 40,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 190 रुपये टूटकर 35,444 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी। बुधवार को यह 35,634 रुपये किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 31 रुपये मजबूत हुआ। सोने के कीमतों में गिरावट रुपये में दबाव की वजह से रही है हालांकि अंतराषट्रीय बाजार में सोने के दाम में स्थिरता से ये गिरावट सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,482 रुपये प्रति औंस और चांदी 11.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत डॉलर में होती है। इसलिए रुपये और डॉलर के एक्सचेंज रेट का सोने की कीमतों पर असर देखने को मिलता है। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा बिकता है। क्योंकि गिरावट के बाद उतने ही डॉलर के बराबर सोना लेने के लिए घरेलू कारोबारियों को ज्यादा रुपये एक्सचेंज में चुकाने होते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा