1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. तीन दिन में 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, 40 हजार के नीचे फिसली चांदी

तीन दिन में 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, 40 हजार के नीचे फिसली चांदी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 03, 2017 04:21 pm IST,  Updated : May 03, 2017 04:21 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए टूटकर 19,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतें 500 रुपए की गिरावट के साथ 40 हजार के नीचे फिसल गई हैं।

तीन दिन में 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, 40 हजार के नीचे फिसली चांदी- India TV Hindi
तीन दिन में 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, 40 हजार के नीचे फिसली चांदी

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेत के अलावा निवेशक अमेरिकी सेंट्रल बैंक की बैठक से निकलने वाले नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग घटी है जिसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सिंगापुर में सोना 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 1253.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी 0.36 फीसदी टूटकर 16.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,150 और 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। इससे पहले दो दिन में सोना 200 रुपए सस्ता हो चुका है। हालांकि, गिन्नी के भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा