1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की सुस्त लिवाली से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी में आई 75 रुपए की तेजी

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की सुस्त लिवाली से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी में आई 75 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 07, 2018 09:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 09:09 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपए गिरकर 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपए गिरकर 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की अधिक मांग से चांदी 75 रुपए बढ़कर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के बीच वैश्विक बाजार में कीमती धातु के भाव स्थिर रहने से यहां सोने के भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोना 1,238.80 डॉलर प्रति औंस के पूर्व स्तर पर रहा। चांदी भी 14.44 डॉलर प्रति औंस पर ही रही।

दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 20-20 रुपए गिरकर क्रमश: 32,100 रुपए और 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही। 

इस बीच, चांदी हाजिर 75 रुपए चढ़कर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 44 रुपए टूटकर 37,206 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा