1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: शुक्रवार को सोना 200 रुपए सस्ता, चांदी 250 रुपए कमजोर

Gold Rate Today: शुक्रवार को सोना 200 रुपए सस्ता, चांदी 250 रुपए कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 14, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 04:58 pm IST

वैश्विक बाजारों की तेजी के बाद भी स्थानीय स्तर पर मांग उतरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए गिरकर 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया

Gold prices fall by Rs 200 per 10 gm on Friday in Delhi bullion market- India TV Hindi
Gold prices fall by Rs 200 per 10 gm on Friday in Delhi bullion market

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों की तेजी के बाद भी स्थानीय स्तर पर मांग उतरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए गिरकर 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से 250 रुपए टूटकर 37,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग उतरने से कीमती धातुओं पर दबाव रहा। हालांकि वैश्विक स्तर पर तेजी से गिरावट पर लगाम रही। 

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर 1,208.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.78 प्रतिशत बढ़कर 14.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपए गिरकर क्रमश: 31,400 रुपए और 31,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गये। गुरुवार को इनमें 25 रुपए की गिरावट आयी थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 250 रुपए टूटकर 37,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 75 रुपए कमजोर होकर 37,210 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। हालांकि चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा